19 जनवरी से चलेगा पल्स पोलियो अभियान

7 लाख से अधिक बच्चों को पिलाई जाएगी दवा

Bएनबीटी न्यूज, गाजियाबाद : B0 से 5 साल तक के बच्चों को पोलियो की दवा पिलाने के लिए 19 जनवरी से अभियान चलाया जाएगा। अभियान के तहत 7 लाख से ज्यादा बच्चों को पोलियो ड्रॉप्स पिलाए जाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. विश्राम सिंह ने बताया कि अभियान के दौरान 1650 बूथों पर दवा पिलाई जाएगी। स्वास्थ्य विभाग की टीमें बूथों और स्कूलों में जाकर दवा पिलाएंगी। 2125 टीमें घर-घर जाकर बच्चों को दवा पिलाएंगी। इसके अलावा 163 ट्रांजिट टीमें बनाई गई हैं, जो ईंट भट्टों, निर्माण कार्यों में मजदूर परिवारों के बच्चों को दवा पिलाएंगी। वहीं, 391 मोबाइल टीमें अभियान के लिए बनाई गई हैं। ये टीमें रेलवे स्टेशन और बस स्टेशनों पर दवा पिलाने का कार्य करेंगी। उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि पोलियो दवा अपने बच्चों को अवश्य पिलवाएं और दूसरों को भी जागरूक करें। जन जागरूकता के तहत शनिवार को रैली भी निकाली जाएगी।

Source: International

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *