मध्य प्रदेश: कमलनाथ सरकार का ऑपरेशन क्लीन, विस्फोटकों से उड़ाई गई अवैध इमारत

इंदौर
मध्य प्रदेश में ने भू-माफियाओं के खिलाफ कमर कस ली है। कमलनाथ सरकार के ऑपरेशन क्लीन के तहत एक के बाद एक अवैध इमारतें गिराई जा रही हैं। इसी मुहित के तहत इंदौर जिला प्रशासन ने एक तीन मंजिला अवैध इमारत को ढहा दिया। इसके लिए कंट्रोल्ड इम्प्लोजन टेक्निक (नियंत्रित विस्फोट) का इस्तेमाल किया गया। बिल्डिंग से सटा हुआ कोई दूसरा घर या इमारत नहीं थी।

बिल्डिंग को उड़ाने के लिए नियंत्रित तरीके से विस्फोटकों का इस्तेमाल किया गया, जिससे आस-पड़ोस को नुकसान न पहुंचे। देखते ही देखते चंद सेकंड में ही बिल्डिंग ढह गई और चारों ओर धूल का गुबार छा गया।

इससे पहले पिछले महीने इंदौर के संतनगर इलाके में भी एक अवैध इमारत को 4 से 5 किलो विस्फोटकों के जरिए उड़ाया गया था। प्रशासन का कहना था कि क्योंकि बिल्डिंग पहले ही जर्जर थी, इसलिए उसे विस्फोटक से उड़ाया गया।

Source: Madhyapradesh

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *