इंदिरापुरम थाने में बीट की संख्या बढ़ाई

Bविस, इंदिरापुरम :B एसएसपी कलानिधि नैथानी ने बीट सिस्टम को और मजबूत करते हुए इंदिरापुरम थाने में बीट संख्या 10 से बढ़ाकर 42 कर दी है। बीट प्रभारियों को वायरलेस सेट देकर शुक्रवार को उनकी बीट पर रवाना किया गया। एसएसपी ने बताया कि गुरुवार को सीओ इंदिरापुरम और थाना प्रभारी लेवल पर बैठक की गई थी। इसमें बीट संख्या बढ़ाने का फैसला लिया गया। बीट पुलिस ऑफिसर में कॉन्स्टेबल भी शामिल होंगे। वे समय-समय पर बीट पर जाएंगे और सूचनाएं जुटाएंगे। इनके आधार पर थाना प्रभारी जरूरी कार्रवाई करेंगे, ताकि वारदात पर काबू पाया जा सके।

Source: International

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *