कंगना रनौत से रिचा चड्ढा ने नहीं की कभी ऐसी बात

ऐक्ट्रेस और दोनों ही देश के महत्वपूर्ण मुद्दों पर अपनी राय खुलकर रखती हैं। अगर मौजूदा हालातों को देखें, तो दोनों अलग-अलग विचारधारा का समर्थन करती नजर आती हैं। हाल ही में दोनों ने फिल्म ” में साथ काम किया है। हैरानी की बात यह लंबे समय तक शूटिंग सेट पर साथ समय बिताने के बावजूद दोनों कलाकारों ने कभी एक-दूसरे से राजनीतिक मुद्दों पर बात नहीं की।

अलग विचारधारा लेकिन नहीं की राजनीति पर बातरिचा ने बताया, ‘हमने फिल्म के सेट पर कभी राजनीतिक मुद्दों पर बात नहीं की और एक इंसान के तौर पर यह वाकई में मायने नहीं रखता है कि हम किस राजनीतिक विचारधारा का समर्थन करते हैं। मैं यहां किसी के विश्वास और किसी की राजनीतिक विचारधारा को बदलने के लिए नहीं हूं। सभी के अपने विचार हैं और मैं उन चीजों को लेकर मुखर रही हूं जिन पर मैं यकीन करती हूं।’

कंगना को मानती हैं टैलंटेडऐक्ट्रेस ने आगे कहा, ‘बात जब ‘पंगा’ की आती है, तो हम एक फिल्म बना रहे थे और हमने इसे शांति से, पेशेवर ढंग से और निर्देशक के दृष्टिकोण से तालमेल रखते हुए बनाया और इस बारे में कोई संदेह नहीं है कि कंगना एक प्रतिभाशाली अभिनेत्री हैं।’ अश्विनी अय्यर तिवारी द्वारा निर्देशित इस फिल्म में जस्सी गिल और नीना गुप्ता भी हैं। ‘पंगा’ 24 जनवरी को रिलीज होने जा रही है।

Source: Entertainment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *