शव मिला

एनबीटी न्यूज, मोदीनगर : बिसोखर गांव के क्षेत्र में एक नाले में शव बरामद हुआ है। कोतवाली एसएचओ देवपाल सिंह, एसएसआई दिनेश तालान पुलिस फोर्स सहित मौके पर पहुंचे व शव की शिनाख्त मूलराज (50) निवासी गांव सिखैड़ा थाना निवाड़ी के रूप में हुई। मृतक के भतीजे संजय ने बताया कि मूलराज शुक्रवार को घर पर एक शादी में जाने के लिए कहकर गया था। एसएचओ देवराज सिंह ने बताया कि शव पर चोट के निशान मिले हैं। मौत का कारण पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट से स्पष्ट होगा।

Source: International

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *