पति के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज

विस, नोएडा : सेक्टर-74 सुपरटेक केपटाउन सोसायटी में एक हफ्ते पहले 14वीं मंजिल से गिरकर महिला की मौत हो गई थी। इस मामले में महिला के पति के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। मृतका के भाई ने सेक्टर-49 थाने में इसकी रिपोर्ट दर्ज करवाई है। सोसायटी में महिला गीता बिष्ट पति प्रमोद बिष्ट और दो बच्चों के साथ रह रही थी। 14 जनवरी की रात को बालकनी से गिरकर उनकी मौत हो गई थी। पुलिस इस केस को सुसाइड से जोड़कर देख रही थी। हालांकि गीता के भाई वीरेंद्र बिष्ट ने सोमवार को जीजा प्रमोद पर बहन के साथ मारपीट करके बालकनी से धक्का देने की शिकायत की है। पुलिस ने प्रमोद के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज कर लिया है।

Source: International

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *