वैशाली में टूटी सड़क, लोग परेशान

Bवस, वैशाली : Bसेक्टर-2 और 3 को जोड़ने वाली सड़क टूट चुकी है। इस पर हुए गड्ढे लोगों के लिए मुसीबत बन गए हैं। लोगों का कहना है कि सड़क पर पानी जमा होने पर गड्ढों की गहराई समझ नहीं आती। इससे वाहन सवार हादसे का शिकार होते हैं। कई बार नगर निगम के कार्यालय में यहां के फोटो दिए गए, लेकिन अधिकारी इस पर ध्यान नहीं देते। लोगों के मुताबिक, वे टूटी सड़क की शिकायत लेकर नगर निगम में जाते हैं तो अधिकारी कभी बजट तो कभी प्रॉजेक्ट लाइन में न होने की बात कहते हैं। सड़क की मरम्मत के लिए कई बार लोगों ने मिलकर प्रयास किया, लेकिन अस्थायी व्यवस्था होने से बहुत सुधार नहीं हो पाया। इस मामले में जोनल प्रभारी सुनील राय ने कहा कि संबंधित टीम से बात कर परेशानी को दूर किया जाएगा।

Source: International

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *