पारिवारिक मामले की सुनवाई के लिए 6 फैमिली कोर्ट गठित

एनबीटी न्यूज,गाजियाबाद : दांपत्य जीवन में तल्खी आने की वजह से मुकदमों की संख्या लगातार बढ़ रही है। महिला थाने और कोर्ट में पारिवारिक विवाद पहुंच रहे हैं। ऐसे केस के निस्तारण के लिए इलाहाबाद हाई कोर्ट ने गाजियाबाद में 6 पारिवारिक न्यायालय गठित किए हैं। इनमें से पांच पुरानी सीबीआई बिल्डिंग में चलेंगी। मंगलवार से इसकी शुरुआत कर दी गई है। गाजियाबाद लखनऊ के बाद दूसरा ऐसा जिला होगा, जहां कोर्ट की संख्या 6 होगी।

कोर्ट मैनेजर मनोज कुमार मिश्रा ने बताया कि वर्तमान में गाजियाबाद की पारिवारिक न्यायालय में 10 हजार से अधिक मुकदमे विचाराधीन हैं। पहले केवल एक पारिवारिक न्यायालय था जिसे करीब दो महीने पहले बढ़ाकर 4 कर दिया गया था। इनमें एक प्रधान कोर्ट के अलावा तीन अन्य कोर्ट गठित किए गए थे। इलाहाबाद हाई कोर्ट ने केसों की संख्या को देखते हुए दो नए कोर्ट गठित किए हैं।

Source: International

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *