गैंगरेप मामले में गिरफ्तारी की मांग को लेकर महिलाओं ने किया प्रदर्शन

एनबीटी न्यूज, हापुड़ : हाफिजपुर थाना क्षेत्र में 24 घंटे तक दुलहन को बंधक बना गैंगरेप मामले में गिरफ्तारी की मांग को लेकर सैकड़ों महिलाओं ने प्रदर्शन किया। मंगलवार को नगर पालिका में समाधान दिवस पर पहुंची महिलाओं ने पुलिस पर मामले को रफा-दफा करने का आरोप लगाया है। डीएम अदिति सिंह और एसपी संजीव सुमन ने थाना प्रभारी को जांच कर सख्त कार्रवाई का निर्देश दिया है।

प्रदर्शन कर रही महिलाओं का आरोप है कि पुलिस कार्रवाई के बजाय मामले को दबा रही है। ससुराल पक्ष की एक संदिग्ध महिला से भी इस बारे में कोई पूछताछ नहीं की गई जो अपरहण के दौरान पीड़िता के साथ कमरे में थी।

क्या है मामला

हापुड़ देहात थाना के एक गांव की युवती की शादी 17 जनवरी को हाफिजपुर थाना क्षेत्र हुई थी। वह शादी की पहली रात लापता हो गई। 19 जनवरी की सुबह वह बेसुध हालत में गांव के बाहर मिली। विवाहिता के मुताबिक, 2 बदमाश उसे घर से अपहृत कर 24 घंटे तक बंधक बनाया और इस दौरान उसके साथ गैंगरेप किया। बदमाशों ने उसका अश्लील विडियो भी बना लिया। पीड़िता ने इस मामले में थाने रिपोर्ट दर्ज कराई थी।

Source: International

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *