अपर पुलिस आयुक्त ने चौकी प्रभारियों के साथ की बैठक

एनबीटी न्यूज, ग्रेटर नोएडा

जिले में पुलिस कमिश्नर प्रणाली लागू होने के बाद सुरक्षा व्यवस्था को चाकचौबंद करने का काम शुरू हो गया है। गुरुवार को अपर पुलिस आयुक्त अखिलेश कुमार ने नोएडा सेंट्रल व ग्रेटर नोएडा जोन के सभी चौकी प्रभारियों के साथ बैठक की। सूरजपुर स्थित पुलिस ऑफिस में हुई बैठक में अपर पुलिस आयुक्त ने चौकी प्रभारियों को अपना आचरण सुधारने और कर्तव्यों का ईमानदारी से पालन करने के निर्देश दिए।

अखिलेश कुमार ने कहा कि सुरक्षा व्यवस्था में सुधार तभी संभव होगा जब पुलिस क्षेत्र में मौजूद रहेगी। क्षेत्र में रहने वाले लोगों से मेलजोल बढ़ाने के साथ उनके बारे में जानकारी रखनी पड़ेगी। उन्होंने कहा कि पुलिस को लोगों के दुख-सुख से मतलब रखना होगा, तभी लोगो में पुलिस के प्रति विश्वास बढ़ेगा। उन्होंने कहा कि चौकी में जो भी पीड़ित व्यक्ति आए, उसके साथ अच्छा व्यवहार किया जाए। यदि कोई पुलिसकर्मी किसी से बदसलूकी करने, शिकायत का निवारण न करने या भ्रष्टाचार में संलिप्त पाया जाता है तो उसके खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी। इस अवसर पर नोएडा सेंट्रल जोन के डीसीपी हरीश चंद्र एवं ग्रेटर नोएडा जोन के डीसीपी राजेश कुमार सिंह भी बैठक में मौजूद रहे।

Source: International

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *