तमंचे के बल पर मंगेतर से किया दुष्कर्म

Bएनबीटी न्यूज, मुरादनगर :

Bनगर की एक कॉलोनी में गुरुवार रात को एक युवक ने तमंचे के बल पर मंगेतर से दुष्कर्म किया। युवक ने उसे मां की बीमारी का बहाना बनाकर बुलाया था। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर युवती को मेडिकल जांच के लिए भेज दिया है। युवक की तलाश में पुलिस दबिश दे रही है।

पीड़िता ने बताया कि उसकी शादी पास में ही रहने वाले एक युवक से तय है। गुरुवार रात को वही युवक उसके घर पहुंचा और युवती के परिवारवालों से कहा कि मेरी मां की तबीयत काफी खराब है। इसके बाद परिजनों ने युवती को युवक के साथ भेज दिया है। आरोप है कि जब युवती उसके घर पहुंची तो पहले उसने दरवाजा बंद कर लिया। इसके बाद वह युवती को कमरे में ले गया और तमंचे के बल पर दुष्कर्म किया। विरोध करने पर युवती को मारपीट कर घायल भी कर दिया। किसी तरह युवती बंधन मुक्त होकर अपने घर पहुंची ओर परिजनों को आपबीती सुनाई। जब परिजनों ने युवक से बात करने चाही तो उनके साथ भी मारपीट की गई। इसके बाद थाने में तहरीर दी है। थानाप्रभारी ओमप्रकाश सिंह ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर युवती को मेडिकल जांच के लिए भेज दिया है।

Source: International

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *