मेधावी छात्राएं हुईं सम्मानित

एनबीटी न्यूज, मेरठ रोड: राम चमेली चड्डा विश्वास गर्ल्स कॉलेज में शनिवार को मेधावी छात्रा पारितोषिक वितरण का आयोजन किया गया। कॉलेज की छात्राओं ने देशभक्ति के कार्यक्रम प्रस्तुत किए। समारोह का उद्घाटन मुख्य अतिथि नगर आयुक्त दिनेश चंद्र सिंह ने किया। उन्होंने छात्राओं से स्वच्छता सर्वेक्षण में अपने शहर को नंबर वन बनाने के लिए वोट देने की अपील की। विशिष्ट अतिथि बैंक ऑफ इंडिया के प्रबंधक राजेश शर्मा, कॉलेज की सचिव डॉ. गीता मल्होत्रा, उपाध्यक्ष एडवोकेट धनेश प्रकाश गर्ग, उप सचिव वेदप्रकाश बंसल मेंबर एडमिन सतीश जनमेजा आदि ने मेधावी छात्राओं को सम्मानित किया। कॉलेज के अध्यक्ष पूर्व विधायक कृष्णवीर सिंह सिरोही व प्रधानाचार्य डॉ. सीमा अग्रवाल ने सभी का स्वागत किया।

Source: International

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *