बालिकाओं को सम्मानित किया

एनबीटी न्यूज, प्रताप विहार: आनंद सेवा समिति व बेटी शक्ति वाहिनी ने राष्ट्रीय बालिका दिवस पर मेधावी बालिकाओं को सम्मानित किया। बालिकाओं पर काव्य पाठ भी किया गया। संस्था की अध्यक्ष ममता सिंह ने स्वच्छ भारत मिशन की स्वच्छता दूत पलक कालिया व गोल्ड मेडलिस्ट नैशनल एथलीट सोनी सिद्दिकी को सम्मानित किया। संस्था ने 11 बालिकाओं को आगे बढ़ाने के लिए अपने संरक्षण में लिया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि सब इंस्पेक्टर प्रीति गर्ग मौजूद रहीं। नर्गिस बेगम, कविता, विवेक गोस्वामी, जगपाल चौधरी आदि मौजूद रहे।

Source: International

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *