मोबाइल लूट में एक बदमाश गिरफ्तार

Bएनबीटी न्यूज, मुरादनगर : Bमेरठ हाइवे पर श्री हंस इंटर कॉलेज के सामने से 2 दिन पहले हुई युवक से लूट में एक बदमाश को अरेस्ट किया गया है। उसके कब्जे से लूटा गया मोबाइल और 4680 रुपये बरामद किए गए हैं। प्रभारी निरीक्षक ओपी सिंह ने बताया कि 24 जनवरी को नूरपुर गांव निवासी रवि ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उसमें बताया गया कि उसके साथ श्री हंस इंटर कॉलेज गेट के सामने 2 बदमाशों ने मोबाइल और 4680 रुपये की लूट लिए। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि पुलिस टीम ने 24 घंटे के अंदर लूट की वारदात का खुलासा कर दिया।

Source: International

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *