
बायर्स अलर्ट
15-20 प्रतिशत तक सर्कल रेट बढ़ाने की तैयारी कर रहा है रजिस्ट्री विभाग
डीएम की मुहर के बाद सर्कल रेट बढ़ाने पर लिया जाएगा फैसला, सर्वे शुरू
प्रमुख संवाददाता, नोएडा
कई साल बाद इस बार सर्कल रेट बढ़ने के आसार बनने शुरू हो गए हैं। सर्कल रेट 15-20 प्रतिशत तक बढ़ सकते हैं। बताया जा रहा है कि आने वाले टाइम में फ्लैट बायर्स की रजिस्ट्री में बूम आएगा। ऐसे में अगर आप फ्लैट बायर हैं और आपकी रजिस्ट्री होने के रास्ते साफ हैं तो जुलाई तक यानी अगले 6 महीने के अंदर रजिस्ट्री करा लें अन्यथा आपको जेब ज्यादा ढीली करनी पड़ सकती है।
बता दें कि रजिस्ट्री विभाग ने सर्कल रेट बढ़ाने का पूरी तरह मन बना लिया है। हालांकि डीएम की मुहर के बाद ही सर्कल बढ़ेंगे लेकिन सभी सब रजिस्ट्रार ऑफिस से सर्कल रेट बढ़ाने के लिए सर्वे शुरू हो चुका है। सभी सर्कल की रिपोर्ट तैयार होने के बाद अलग-अलग इलाकों के हिसाब से 6-7 प्रतिशत से लेकर 15-20 प्रतिशत तक सर्कल रेट बढ़ सकते हैं। सूत्रों के मुताबिक, हाईराइज सोसायटी में सबसे ज्यादा सर्कल रेट बढ़ेंगे। ऐसा इसलिए होगा क्योंकि जिला प्रशासन और रजिस्ट्री विभाग को यह समझ में आग गया है कि 2021 तक आम्रपाली समेत अन्य अटके हुए प्रॉजेक्टों की रजिस्ट्री में भी बूम आएगा। ऐसे में सर्कल रेट बढ़ने से सरकार को और ज्यादा रेवेन्यू मिलेगा।
आम्रपाली में 11 हजार बायर्स की होनी है रजिस्ट्री
नोएडा में आम्रपाली के प्रॉजेक्टों में करीब 11 हजार बायर्स की रजिस्ट्री होनी है। रजिस्ट्री होनी शुरू हो गई है लेकिन रफ्तार धीमी है। बायर राकेश का कहना है कि अगर इतनी धीमी रफ्तार रही तो 6 महीने के अंदर सभी बायर्स की रजिस्ट्री नहीं हो पाएगी। ऐसे में आम्रपाली के बायर्स को नुकसान होगा। 30-40 हजार से लेकर एक-दो लाख रुपये तक (फ्लैट के साइज के हिसाब से) रजिस्ट्री पर ज्यादा खर्च होगा। क्रेडाई के अध्यक्ष प्रशांत तिवारी का कहना है कि जीरो पीरियड और स्ट्रेस फंड की स्कीम के चलते अगले 2 साल में फ्लैट रजिस्ट्री में बूम आना तय है।
दो साल में 30 हजार फ्लैटों का मिला पजेशन
नोएडा अथॉरिटी के रेकार्ड के अनुसार, करीब 30 हजार फ्लैटों का पजेशन पिछले दो साल में दिया गया है। इनमें रजिस्ट्री अभी 10 हजार की भी नहीं हुई है। कहीं, बिल्डर और अथॉरिटी के आपसी विवाद की वजह से पजेशन के बाद भी रजिस्ट्री नहीं हुई तो कहीं बायर्स भी चुप बैठे हैं। अगले 6 महीने अगर इन 30 हजार लोगों की रजिस्ट्री नहीं हुई तो अगस्त से इन्हें ज्यादा कीमत चुकानी होगी।
कोट
डीएम के निर्देश पर हमने सर्वे शुरू करा दिया है। किस एरिया में कितने सर्कल रेट बढ़ाने की गुंजाइश है, इस पर डीटेल रिपोर्ट तैयार हो रही है। जुलाई तक इसका ड्राफ्ट तैयार होगा। कितने रेट बढ़ेंगे यह कहना अभी मुश्किल है लेकिन 6-7 से 15-20 प्रतिशत तक रेट बढ़ सकते हैं। अगस्त से नए सर्कल रेट लागू होंगे।
– शिव कुमार, एआईजी स्टांप, नोएडा
हाईलाइटर
– 6 महीने के अंदर करा लें रजिस्ट्री, अगस्त से बढ़े सर्कल रेट हो सकते हैं लागू
– 21.5 प्रतिशत (कमर्शल प्रॉपर्टी पर) तक पिछले साल कम हुए थे सर्कल रेट
– 6 प्रतिशत तक सरचार्ज में छूट की गई थी फ्लैट की रजिस्ट्री पर पिछले साल
– 2015 में मामूली वृद्धि के बाद इस बार 15-20 प्रतिशत तक बढ़ेंगे सर्कल रेट
– 2017-18 में नहीं बढ़े सर्कल रेट, 2019 में मंदी के चलते घटाए थे सर्कल रेट
———————————
यह हैं वर्तमान में सर्कल रेट
———————-
सेक्टर – 11, 12, 16, 16ए, 16बी, 22, 24, 42, 43, 70 से 79 तक, 104, 107, 110, 115, 117 से 121, 130, 133, 143, 144, 150, 151, 168
सर्कल रेट – 40,000 रुपये प्रति वर्ग मीटर
—————
सेक्टर- 14, 14ए, 15ए,17, 25ए, 30, 32, 35, 36, 38ए, 39, 44, 50, 51, 52, 92, 93, 93ए, 96, 97, 98)
सर्कल रेट – 55,000 रुपये प्रति वर्गमीटर
————————
सेक्टर – 15, 19, 20, 21, 23, 25 से 29, 31, 33, 34, 37, 38, 40, 41, 45 से 49, 53, 55, 56, 61, 62, 82, 99, 100, 105, 108, 122, 128, 129, 131, 134, 135, 137,
सर्कल रेट – 50,000 रुपये प्रति वर्गमीटर
——————
सेक्टर- 63ए, 86, 112, 113, 116
सर्कल रेट – 35,000 रुपये प्रति वर्गमीटर
————–
इसके अलावा अन्य सभी क्षेत्रों और सेक्टरों में 32 हजार रुपये प्रति वर्गमीटर की दर से स्टांप ड्यूटी लगती है। इसके अलावा 30 हजार रुपये प्रति वर्ग मीटर की दर से गांव की फ्री होल्ड भूमि में निर्मित फ्लैट की रजिस्ट्री होती है।
Source: International