सिर कुचलकर अकाउंटेंट की हत्या

B- स्कूल के कैंपस में ट्रस्ट के सचिव, रसोइया और अकाउंटेंट रहते थे

– पुलिस को करीबियों पर संदेह, जल्द खुलासा का किया दावा

एनबीटी न्यूज, ग्रेटर नोएडा B

ग्रेनो वेस्ट के खैरपुर गांव के एक स्कूल में रविवार को अकाउंटेंट का शव मिला। किसी भारी सामान से सिर कुचले जाने की बात सामने आ रही है। स्कूल कर्नाटक के बेल्लूर स्थित एक ट्रस्ट का है। कैंपस में ही अकाउंटेंट के साथ ट्रस्ट के सचिव और रसोइया भी रहता था। रात में तीनों खाना खाने के बाद अपने कमरे में सोने गए थे। पुलिस को अकाउंटेंट के साथ रहने वाले उनके करीबियों पर हत्या का संदेह है।

खैरपुर गांव में ट्रस्ट का बीजीएस विजयनाथम स्कूल है, जिसमें गुरुराज (25) अकाउंटेंट थे। गुरुराज के साथ स्कूल कैंपस में ही दूसरे कमरों में ट्रस्ट के सचिव आनंद गिरी और रसोइया गोपाल भी रहता है। पुलिस को रविवार सूचना दी गई कि गुरुराज का शव उनके कमरे में पड़ा है। रसोइया ने बताया कि शनिवार रात खाना खाने के लिए सभी लोग अपने कमरे में सोने चले गए थे। सुबह उठने के बाद सभी अपने काम में जुट गए। गुरुराज देर तक बाहर नहीं निकले तो लोगों ने सोचा कि अभी सो रहे होंगे। काफी देर तक उनका दरवाजा नहीं खुला तो गेट खोलकर देखा गया। गुरुराज का शव जमीन पर पड़ा था। उनके सिर से काफी खून निकला था। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।

Bवर्जनB

मृतक के सिर पर चोट के गहरे निशान हैं। किसी बड़ी चीज से उनके सिर पर हमला किया गया है। शुरुआती जांच में उनके आसपास रहने वाले ही संदेह के घेरे में हैं। जल्द ही खुलासा किया जाएगा।

B- राजीव कुमार सिंह, एसीपी, सर्कल 2 (जोन 2)B

Source: International

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *