नगर निगम के वाहन की चपेट में आने से युवक की मौत

एनबीटी न्यूज, मुरादनगर : मेरठ हाइवे स्थित दुहाई गांव के पास गाजियाबाद नगर निगम के वाहन की चपेट में आने से स्कूटी सवार युवक की मौत हो गई। मेरठ के सरधना थाना क्षेत्र के कुशाली गांव निवासी अंकुश रविवार शाम गाजियाबाद से मेरठ जा रहे थे। एचआरआईटी कॉलेज के पास नगर निगम के वाहन ने उसकी स्कूटी को टक्कर मार दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। लोगों ने उसे स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने अंकुश को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।

Source: International

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *