धूमधाम से मनाया वार्षिक उत्सव

एनबीटी न्यूज, मुरादनगर : गंग नहर स्थित लीलावती रामगोपाल सरस्वती विद्या मंदिर का वार्षिक उत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पूर्व सांसद डॉ. रमेश चंद तोमर मौजूद रहे। विद्यालय के प्रधानाचार्य सोम गिरी ने बताया कि पिछले वर्ष की 12वीं कक्षा की टॉपर छात्रा शिवांगी, कक्षा 10वीं के टॉपर प्रियांश शर्मा के साथ ही छात्र कुंज शर्मा, ऋषभ तेवतिया, अर्पित, आर्ची को भी सम्मानित किया गया। इस अवसर पर सुमित गुप्ता, विनोद जिंदल, अरविंद भारती, रमाशंकर उपाध्याय ने सबको सम्मानित किया।

Source: International

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *