मायके आई महिला लापता

एनबीटी न्यूज, मोदीनगर : थाना क्षेत्र के एक गांव में शनिवार को मायके आई महिला संदिग्ध हालात में लापता हो गई। उसके परिवार ने थाने में शिकायत दी है। त्यौड़ी गांव निवासी रिजवान की बेटी का विवाह 10 वर्ष पहले मुजफ्फरनगर के मुबारकपुर गांव निवासी युवक से हुआ था। उसके दो बच्चे हैं। परिजनों के अनुसार शनिवार को वह मायके आई थी। रविवार को किसी काम से घर से निकली, लेकिन लौटकर नहीं आई। काफी तलाश के बाद भी कुछ पता नहीं चला।

Source: International

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *