अश्लील हरकत करने का आरोप

विस, नोएडा : सेक्टर-78 की एक सोसायटी में रहने वाली युवती ने अपने पूर्व प्रेमी पर अश्लील हरकत करने का आरोप लगाया है। युवती ने इस संबंध में सेक्टर-49 थाने में केस दर्ज कराया है। युवती ने बताया कि 2 साल पहले उसकी दोस्ती वरुण नाम के युवक से हुई थी। दोनों में मनमुटाव होने के बाद उनका रिश्ता टूट गया। इसके बाद युवती ने शादी कर ली। युवती का आरोप है कि वरुण उससे मिलने की बार-बार कोशिश कर रहा है। वह सोसायटी में आकर अश्लील हरकत करता है। युवती की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

Source: International

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *