कार की टक्कर से मौत

एनबीटी न्यूज, मसूरी : मसूरी में टोल नाके पास बने ओवरब्रिज के पास एक बेलगाम कार ने ट्रक क्लीनर को टक्कर मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। हादसे के बाद चालक कार को मौके पर छोड़कर फरार हो गया। घायल क्लीनर ने उपचार के दौरान अस्पताल में दम तोड़ दिया। मंगलवार दोपहर लगभग 4 बजे एक ट्रक खराब होने के कारण ओवरब्रिज के पास खड़ा था। ट्रक का क्लीनर अनवर (32) उसके पास था। इस दौरान मसूरी की ओर से आ रही एक तेज रफ्तार वैगनआर कार ने अनवर को टक्कर मार दी। सर्वोदय अस्पताल में देर शाम उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया।

Source: International

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *