पति पर लगाया बेटी से छेड़छाड़ का आरोप

विस, नोएडा : सेक्टर-66 मामूरा में रहने वाली एक महिला ने पति पर बेटी से छेड़छाड़ करने और गालियां देने का आरोप लगाया है। महिला इस मामले में शिकायत करने फेज-3 थाने पहुंची तो उसके पीछे पति भी वहां पहुंच गया। पुलिस को देखकर वह भागने लगा। इस पर महिला ने पीछा करके उसे पकड़ लिया और कई थप्पड़ जड़ दिए। इसके बाद पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया।

पुलिस के अनुसार, मामूरा में रहने वाली महिला एक प्राइवेट कंपनी में काम करती है। उसने पुलिस को बताया कि पति मजदूरी करके जो भी कमाता है, उसे शराब पीकर उड़ा देता है। शराब के नशे में वह बेटी के साथ छेड़छाड़ करता है। विरोध करने पर उसके साथ गालीगलौज और मारपीट करता है। बुधवार शाम को बेटी के शिकायत करने पर उसने पति को समझाने का प्रयास किया तो उसने मारपीट कर दी। जिसके बाद गुरुवार दोपहर को महिला शिकायत करने थाने पहुंची। पुलिस के फिलहाल आरोपी व्यक्ति को हिरासत में रखा है। महिला ने अभी लिखित शिकायत नहीं दी है।

Source: International

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *