अर्थला झील की जमीन से बुधवार को हटेगा अतिक्रमण

स, गाजियाबाद: अर्थला झील से बुधवार को अतिक्रमण हटाया जाएगा। इसके लिए एडीएम सिटी शैलेंद्र सिंह की ओर से एक निगम के प्रॉपर्टी अफसर आरएन पांडेय को लिखा गया है। पत्र में एडीएम सिटी ने कहा कि अर्थला झील की जमीन पर बने मकान हटाने के लिए एनजीटी का आदेश है। इस मामले में सुशील राघव बनाम यूनियन ऑफ इंडिया वाद एनजीटी में चल रहा है। एनजीटी के आदेश के बाद कई बार नगर निगम झील की जमीन से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई कर चुका है। मगर अभी भी काफी मकान इस जमीन पर बने हैं। अभी तक शहर में स्वच्छ सर्वेक्षण चल रहा था। इसमें नगर निगम काफी व्यस्त था। अब यह अभियान भी पूरा हो चुका है। निगम प्रशासन पर फिर से झील की जमीन से अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए हैं। नगर निगम के प्रॉपर्टी अफसर आरएन पांडेय ने कहा कि बुधवार को झील की जमीन से अतिक्रमण हटाया जाएगा।

Source: International

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *