NH-9 पर 5 वाहनों की भिंड़त, 3 घायल

एनबीटी न्यूज, हापुड़

थाना बाबूगढ़ क्षेत्र में एनएच-9 पर रविवार सुबह अलग-अलग 5 वाहनों की टक्कर में तीन लोग घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं हादसे के बाद हाइवे पर जाम भी लग गया। पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद जाम खुलवाया।

जानकारी के अनुसार, थाना जैतपुरा के मीठापुर निवासी अंकित कार में सवार होकर अपने भाई आशीष, दादी जानकी देवी व बहन ज्योती और अंशु के साथ दिल्ली जा रहे थे। थाना बाबूगढ़ क्षेत्र के पास पहुंचने पर एक मिनी ट्रक ने कार में टक्कर मार दी। इससे कार सवार जानकी देवी व आशीष घायल हो गए। हादसे में कार भी क्षतिग्रस्त हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां सभी की हालत सामान्य है। थाना बाबूगढ़ प्रभारी निरीक्षक उत्तम सिंह राठौर ने बताया कि मिनी ट्रक को कब्जे में ले लिया गया है। वहीं बाबूगढ़ तिराहे पर ही तीन अन्य वाहनों की टक्कर हो गई। इसमें एक वाहन चालक जगन्नाथ घायल हो गया।

Source: International

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *