मकान का ताला तोड़कर लाखों की चोरी

Bएनबीटी न्यूज, मुरादनगर : Bपाइपलाइन मार्ग के पास शनिवार रात चोरों ने एक बंद मकान का ताला तोड़कर लाखों का माल चोरी कर लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले में जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, व्यापारियान कॉलोनी निवासी गुलजार अपने परिवार के साथ पाइपलाइन मार्ग ईदगाह कॉलोनी में रहते हैं। शनिवार रात वह शादी समारोह में शामिल गए थे। इस दौरान चोरों ने बंद मकान में वारदात कर दी। परिवार ने बताया कि चोर लाखों रुपये की जूलरी ले गए हैं।

Source: International

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *