जमीन देने को राजी नहीं हो रहे किसान

नगर संवाददाता, गाजियाबाद : गालंद में बनने वाले वेस्ट टु एनर्जी प्लांट के लिए नगर निगम को 60 बीघा अतिरिक्त जमीन नहीं मिलने से नया अडंगा फंसता नजर रहा है, क्योंकि किसान अब और जमीन देने को राजी नहीं हो रहे हैं। दरअसल, इस प्लांट को बनाने वाली नीदरलैंड की कंपनी ने काम शुरू होने से पहले अतिरिक्त जमीन की मांग है। इसके लिए निगम अभी तक केवल 7 बीघा जमीन खरीद सका है। कर्मचारी एक सप्ताह से किसानों को जमीन देने पर राजी करने में लगे हैं। किसान जमीन का ज्यादा मुआवजा मांग रहे हैं। यहां 5 किसानों की करीब 60 बीघा जमीन है। सूत्रों ने बताया कि अगर किसान जमीन देने के लिए तैयार नहीं होंगे तो गालंद से सटे शेखपुर खिचड़ा गांव के लोगों से जमीन ली जा सकती है।

यह प्लांट 30 एकड़ जमीन पर लगाया जाना है। 35 एकड़ जमीन की व्यवस्था की गई है, लेकिन कंपनी ने अतिरिक्त जमीन की मांग की है।

Source: International

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *