PCI के उपाध्यक्ष बने कवींद्र चौधरी

एनबीटी न्यूज, गाजियाबाद

बंगलुरू में हुए भारतीय पैरालिंपिक समिति (PCI) के चुनाव में यूपी के कवींद्र चौधरी को उपाध्यक्ष चुना गया है। इससे प्रदेश के खिलाड़ियों में खुशी का माहौल है। अंतरराष्ट्रीय पॉवर लिफ्टिंग पैरा खिलाड़ी सचिन ने बताया कि अब यूपी ही नहीं, बल्कि देश के खिलाड़ियों को और बेहतर प्लेटफॉर्म मिलेगा। कवींद्र चौधरी ने कहा कि उन्हें देश के खिलाड़ियों के लिए आवाज उठाने का मौका मिला है। पैरालिंपिक खेलों में पदक जीतने वाली देश की पहली महिला खिलाड़ी दीपा मलिक इस कमिटी की अध्यक्ष चुनी गई हैं। यूपी पैरा स्पोर्ट्स असोसिएशन के उपाध्यक्ष अशोक चौधरी, सचिव राजकुमार सिंह, संयुक्त सचिव परवेज अली, एसएस सूरी, परवीन कुमार, सुनील तेवतिया, देवेंद्र समेत कई लोगों ने कवींद्र को उपाध्यक्ष चुने जाने पर बधाई दी। कवींद्र उत्तर प्रदेश पैरा स्पोर्ट्स असोसिएशन के अध्यक्ष भी हैं।

Source: International

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *