हाइवे पर ट्रक की चपेट में आया बारहसिंगा

एनबीटी न्यूज, हापुड़ : थाना पिलखुवा क्षेत्र में मंगलवार को नैशनल हाइवे-9 पर एक बारहसिंगा की एक ट्रक से टकराकर मौत हो गई। पुलिस ने उसके शव को वन विभाग के सुपुर्द कर दिया। थाना प्रभारी निरीक्षक महावीर सिंह चौहान ने बताया कि मंगलवार शाम हाइवे पर टोल प्लाजा के पास जंगल से भटक कर एक बारहसिंगा पहुंच गया। जहां एक कार से टकराकर वह ट्रक की चपेट में आ गया। जिससे घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई।

Source: International

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *