न्यूज चैनल के प्रड्यूसर पर यौन शोषण का आरोप

विशेष संवाददाता, नोएडा : सेक्टर-16ए फिल्म सिटी स्थित एक न्यूज चैनल के प्रड्यूसर पर महिला कर्मचारी ने यौन शोषण का आरोप लगाया है। शिकायत पर सेक्टर-20 पुलिस ने प्रड्यूसर के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, फिल्म सिटी के एक न्यूज चैनल की महिला कर्मचारी ने चैनल के प्रड्यूसर पर यौन शोषण का आरोप लगाया है। महिला कर्मचारी का आरोप है कि प्रड्यूसर उसके साथ पिछले कई दिनों से छेड़खानी कर रहा है। वह उसे वॉट्सऐप पर अश्लील मेसेज भेजता है। कई बार अलग-अलग बहाने से देर रात तक ऑफिस में रोकता है। विरोध करने पर नौकरी से निकलवाने की धमकी देता है। महिला का आरोप है कि आरोपित प्रड्यूसर उस पर शारीरिक संबंध बनाने का दबाव बनाता है। एसएचओ राजबीर सिंह चौहान का कहना है कि इस मामले में केस दर्ज कर लिया गया है। आरोपित प्रड्यूसर फरार हो गया है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।

Source: International

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *