जीटी रोड पर पिस्टल सटाकर ट्रांसपोर्टर से कार व कैश लूटा

B- बुधवार रात करीब साढ़े 8 बजे ऑफिस से लौटते समय हुई वारदात

– ग्रामीणों की मदद से पुलिस को सूचना दी, दादरी कोतवाली में केस दर्ज

एक संवाददाता, दादरीB

जीटी रोड पर बुधवार रात करीब साढ़े 8 बजे ट्रांसपोर्टर को गनपॉइंट पर बंधक बनाकर ब्रेजा कार लूट ली। मारपीट कर बदमाश करीब आधे घंटे तक उन्हें घुमाते रहे। 10 हजार रुपये छीनने के बाद करीब 5 किमी दूर बिसाहड़ा गांव के पास जंगल में फेंककर भाग गए। किसी तरह ट्रांसपोर्टर ग्रामीणों के पास पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। दादरी कोतवाली में केस दर्ज कर जांच की जा रही है।

बुलंदशहर के गोपालपुर निवासी मनवीर सिंह का ट्रांसपोर्ट का बिजनेस है। अपने ऑफिस से बुधवार रात करीब 8:40 बजे गोपालपुर लौट रहे थे। जीटी रोड पर आरवी नॉर्थ लैंड के पास कार रोककर किसी का इंतजार करने लगे। इसी बीच 2 युवक आए और सिकंदराबाद चलने की बात पूछी। मनवीर ने इनकार किया तो तीनों ने उन पर पिस्टल तानकर गाड़ी से उतार लिया। 2 युवकों ने पीछे की सीट पर पिस्टल सटाकर बैठा लिया, जबकि तीसरा बदमाश कार चलाने लगा। करीब आधे घंटे तक उन्हें जीटी रोड और आसपास की सड़कों पर घुमाते रहे। करीब 5 किमी दूर बिसाहड़ा गांव के पास जंगल में मनवीर को फेंकने के बाद 10 हजार रुपये कैश, मोबाइल और कार लूटकर भाग गए। मनवीर ने पुलिस को बताया कि बदमाशों ने जंगल में फेंकने पर 2 गोलियां भी चलाईं।

Bवर्जनB

ट्रांसपोर्टर की शिकायत पर केस दर्ज किया गया है। आसपास के सीसीटीवी कैमरे चेक किए जा रहे हैं। जल्द ही आरोपितों को गिरफ्तार किया जाएगा।

– सतीश कुमार शर्मा, एसीपी 2

Source: International

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *