वीएमएलजी की छात्राओं ने दिया नारी सशक्तीकरण का संदेश

Bएनबीटी न्यूज, दयानंद नगर :B विद्यावती मुकंदलाल गर्ल्स कॉलेज का वार्षिकोत्सव गुरुवार को धूमधाम से मनाया गया। इसमें कॉलेज की मेधावी छात्राओं को पुरस्कार दिए गए। वार्षिकोत्सव नारी सशक्तिकरण को समर्पित था। इसमें छात्राओं ने नारी वंदना, जज्बा गीत, मिशन मंगल, जुगनू गीत आदि पर कार्यक्रमों किए। नृत्य नाटिकाएं भी आकर्षण का केंद्र रहीं। इस वर्ष रिटायर होने वाले शिक्षक डॉ. माधुरी शर्मा, अकाउंटेंट अजय गुप्ता और रामकरण को प्रबंध समिति के सचिव अशोक कुमार ने सम्मानित किया। प्रिंसिपल डॉ. अमिता सौलंकी ने सभी का स्वागत किया।

Source: International

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *