अहाते में मिले गोवंश के अवशेष, ग्रामीणों ने किया हंगामा

एनबीटी न्यूज, हापुड़ : पुलिस ने गुरुवार को देहात थाना क्षेत्र में 2 गोवंशों के अवशेष बरामद किए। ग्रामीणों ने पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। हापुड़ विधायक भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने अधिकारियों से जांचकर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई का निर्देश दिया। पुलिस ने अवशेष दफना कर जांच शुरू कर दी है।

मंसूरपुर गांव के जंगल में तगासराय निवासी शैलेंद्र त्यागी का टूटा हुआ अहाता है। गुरुवार सुबह जंगल में आए ग्रामीणों को अहाते में पक्षियों की झुंड दिखी। जब वे अहाते में पहुंचे तो वहां पशुओं के अवशेष पड़े थे। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। इसके बाद सीओ सिटी राजेश कुमार पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। इतनी देर में यह सूचना गांव में भी फैल गई और लोग जुट गए। ग्रामीणों ने कहा कि पशु तस्करों ने दो गोवंशों को अहाते में मारा है। लोगों ने पुलिस पर कार्रवाई नहीं करने का आरोप लगाते हुए प्रदर्शन किया। इसी बीच सदर विधायक विजयपाल आढ़ती भी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने लोगों को समझाकर शांत कराया। सीओ सिटी राजेश कुमार ने बताया कि 2 गोवंशों के अवशेष मिले हैं। इस मामले की जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Source: International

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *