दहेज में नहीं मिली कार तो दोस्तों को बांट दिया पत्नी का नंबर

B- महिला ने कविनगर थाने में दी शिकायतB

वरिष्ठ संवाददाता, गाजियाबाद

दहेज में कार नहीं मिलने पर पति द्वारा पत्नी का ही नंबर अपने दोस्तों को देकर परेशान करवाने का मामला सामने आया है। शनिवार को कविनगर थाने में शिकायत करने के लिए पहुंची महिला ने बताया कि दोस्तों के कॉल करवा उसका पति शाम को फोन चेक करने के बाद उस पर अन्य युवकों से बात करने का आरोप लगा मारपीट करता है। उसके पति ने उसे घर से निकाल दिया है। कविनगर थाना प्रभारी मोहम्मद असलम ने बताया कि महिला की शिकायत की जांच की जा रही है।

पीड़िता ने बताया कि उसकी शादी लोनी में रहने वाले युवक से 3 साल पहले हुई थी। शादी के कुछ समय पर पति ने घर से कार के लिए रुपये लेकर आने के लिए कहा। जब उसे कार नहीं मिली तो उसके साथ मारपीट की गई। बीते कुछ समय से पति ने उसके चरित्र पर सवाल उठाने के लिए अपने दोस्तों को उसका नंबर दे दिया। जिसके बाद वह उसे दिन में कई बार कॉल कर परेशान करते थे। इसके बाद पति रात में फोन को देखने के बाद उस पर आरोप लगाकर पिटाई करता था। जब उसने नंबरों को चेक किया तो वह उसके पति के दोस्तों के ही थे। ऐसे में विरोध करने के बाद उसे कुछ दिन पहले घर से निकाल दिया गया। जिसके के बाद वह मायके आ गई।

Source: International

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *