खेतों में भरा पानी, फसल नष्ट

एनबीटी न्यूज, मुरादनगर : सिंचाई विभाग की लापरवाही के कारण से नाला ओवरफ्लो हो गया। इससे जलालाबाद गांव के खेतों में पानी भर गया जिससे सैकड़ों बीघा की फसल नष्ट हो गई। किसानों ने जिलाधिकारी से पीड़ितों को आर्थिक मदद दिलाने की मांग की है। जितेंद्र, विजेंद्र, रविंदर सिंह, सोनू और वीरेंद्र ने आरोप लगाया है कि सिंचाई विभाग के अधिकारी राजवाहे की सफाई देवी मंदिर से तालाब तक कराते हैं आगे चितौड़ा गांव तक सफाई नहीं कराते हैं, जबकि किसानों के खेत काफी दूर तक हैं। इसके रजवाहा ओवरफ्लो हो जाता है और किसानों के खेतों में पानी भर जाता है।

Source: International

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *