पुलिसकर्मियों से अभद्रता करने पर बाप-बेटे गिरफ्तार

Bएनबीटी न्यूज, हापुड़ : Bपुलिसकर्मियों से हाथापाई के आरोप में बाप-बेटे को गिरफ्तार किया गया है। मामले में हेड कॉन्स्टेबल नगेंद्र सिंह ने दोनों के खिलाफ केस दर्ज कराया था। उन्होंने बताया कि 7 फरवरी की शाम डायल-112 पर एक कॉल आई थी। उसमें बताया गया कि गांव मतनौरा निवासी मनीष का अपने पिता कृष्णपाल से झगड़ा हो गया था। सूचना मिलने पर नगेंद्र सिंह के साथ अजय कुमार और चालक शमशाद गांव पहुंचे। आरोप है कि पुलिस ने दोनों को थाने चलने को कहा थो दोनों ने अभद्रता कर दी। मामले में पिता कृष्णपाल और मनीष को अरेस्ट कर लिया।

Source: International

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *