पर्यावरण बचाओ रैली से किया जागरूक

एस, दनकौर : राष्ट्रीय सेवा योजना के तहत मोहम्मदपुर गुर्जर गांव में सोमवार को श्री द्रोणाचार्य पीजी कॉलेज के विद्यार्थियों ने सोमवार को पर्यावरण बचाओ रैली निकाली। कार्यक्रम में पौधे भी लगाए गए। अधिकारी देवानंद सिंह ने कहा कि पेड़ों के बगैर जीवित रहना असंभव है। संगोष्ठी में डॉ. रश्मि गुप्ता व डॉ. शुम्बुल ने अपने विचार व्यक्त किए। इस दौरान मास्टर चाहतराम, अनिल कसाना, जयवीर नागर, जयचंद नागर, करतार सिंह, पूनम व साक्षी मौजूद रहे।

Source: International

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *