श्री दूधेश्वर नाथ मंदिर में महाशिवरात्रि की तैयारी शुरू

एनबीटी न्यूज, गोशाला मार्ग : प्राचीन सिद्ध पीठ श्री दूधेश्वर नाथ मठ मंदिर में महाशिवरात्रि पर्व की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। 21 फरवरी को पर्व मनाने के लिए मंदिर के साथ ही जिला प्रशासन, पुलिस व नगर निगम भी तैयारियों में जुटे हैं। मंदिर को फूलों व लाइटों से सजाने का काम शुरू हो गया है। तैयारियों को लेकर मंदिर में हुई बैठक में पीठाधीश्वर श्रीमहंत नारायण गिरि ने बताया कि मंदिर में जलाभिषेक 20 फरवरी की रात 12 बजे से शुरू हो जाएगा और 21 फरवरी की रात तक लगातार चलता रहेगा। जलाभिषेक के लिए गंगाजल की व्यवस्था भी रहेगी। मंदिर विकास समिति के अध्यक्ष धर्मपाल गर्ग ने बताया कि पुलिस व जिला प्रशासन की तरफ से सुरक्षा और व नगर निगम की ओर से सफाई कराई जा रही है।

Source: International

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *