'सरकार की खराब नीतियों से आत्महत्या कर रहा किसान'

Bएनबीटी न्यूज, मुरादनगर

Bनेकपुर गांव में किसान जनजागरण अभियान के तहत कांग्रेस नेता राज बब्बर ने कहा किसानों के मुद्दे उठाए। उन्होंने कहा कि सरकार की गलत नीतियों की वजह से आज देश का किसान आत्महत्या करने को मजबूर हो रहा है। उनकी फसलों का उचित मूल्य भी नहीं मिल पा रहा है, जबकि कांग्रेस शासित राज्यों में किसानों का कर्जा माफ किया गया है। उन्हें धान का मूल्य 2500 रुपये और गेहूं का 3200 रुपये दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने 3 फरवरी से किसान जन जागरण अभियान चलाया है। ऐसे में कांग्रेस नेता किसानों के बीच जाकर उनकी समस्याओं को उठा रहे हैं। इसके बाद सरकार के सामने इन्हें रखा जाएगा।

B’हिंदू-मुस्लिम के नाम पर नफरत फैला रही भाजपा’

Bउन्होंने सीएम योगी की ओर इशारा करते हुए कहा कि वह साधु के वस्त्र धारण करते हैं, यदि वह साधु जैसी नीति रखें और अपनी आत्माओं को भी वस्त्र जैसे धारण कर लें तो इस प्रदेश के किसान मजदूरों का कल्याण हो सकता है। बीजेपी केवल हिंदू-मुस्लिम के नाम पर समाज में नफरत पैदा करती है। कांग्रेस कभी सत्ता की भूखी नहीं रही है। इस दौरान पूर्व मंत्री सतीश शर्मा, पूर्व एमएलसी हरेंद्र अग्रवाल और कांग्रेस के जिला अध्यक्ष बिजेंद्र यादव मौजूद रहे। उन्होंने कहा कि पार्टी किसानों की समस्याओं को लेकर 3 मार्च को प्रत्येक तहसील पर विरोध-प्रदर्शन करेगी। इसके बाद 6 मार्च को कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया जाएगा।

Source: International

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *