महिला दिवस तक विशेष अभियान चलाएगा प्रशासन

नगर संवाददाता, गाजियाबाद : जिला प्रशासन महात्मा गांधी की 150वीं जयंती वर्ष मनाने जा रहा है। इसी कड़ी में कस्तूरबा गांधी की पुण्यतिथि (22 फरवरी) को नारी शक्ति से जोड़कर मनाया जाएगा। इसके तहत 8 मार्च यानी महिला दिवस तक एक विशेष अभियान भी चलाया जाएगा। यह जानकारी डीएम डॉ. अजय शंकर पांडेय ने दी। उन्होंने बताया कि 22 फरवरी को सभी कस्तूरबा गांधी विद्यालयों का नियमित निरीक्षण कर उनका आधार भूत ढांचा सुधारा जाएगा। इस अभियान में महिलाओं को मानक के हिसाब से सुविधाएं मिल रही हैं या नहीं इसका जायजा लेने, महिला चिकित्सालयों और अस्पतालों में महिला वॉर्ड की सफाई व सुविधाओं, नारी निकेतन गृह आदि पर फोकस रहेगा।

Source: International

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *