मृतक किसान के खाते से 35 लाख निकालने का आरोप

एस, जेवर : गांव नगला गनेशी की एक विधवा ने अपने 2 देवरों व बैंक मैनेजर पर मिलीभगत से पीड़िता के मृतक ससुर के खाते से 35 लाख निकालने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने शिकायत अधिकारियों से की है। ममता ने बताया कि उनके पति अनिल की मृत्यु 24 दिसम्बर 2016 को हो गई थी। उनके ससुर लख्मी को एयरपोर्ट के लिए 2 करोड़ 30 लाख का मुआवजा मिला था। कुछ दिन बाद उनकी मौत हो गई। उस समय उनके खाते में 35 लाख 82 हजार रुपये थे। जिसे उनके देवरों ने मैनेजर की मिलीभगत से निकाल लिया। महिला ने सीपी से मामले की शिकायत करते मामले की जांच कराने की मांग की है।

Source: International

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *