Lisa Haydon के बेबी बंप को किस करते दिखा बेटा, लोगों ने किए ऐसे कॉमेंट

ऐक्ट्रेस लीजा हेडन इन दिनों अपने प्रेग्नेंसी पीरियड को फुल इंजॉय कर रही हैं। वह आए दिन सोशल मीडिया पर अपने बेबी बम्प फ्लॉन्ट करते हुए फोटो डालती रहती हैं। हाल ही में उन्होंने फिर से अपने कुछ फोटोज डाले जिनमें उनका बेटा उनके बेबी बम्प को चूमता नजर आ रहा है। यह फोटो काफी क्यूट है और इंटरनेट पर सुर्खियां बटोर रहा है। सोशल मीडिया पर लोग भी लीजा के बेटे के इस जेस्चर के कायल हो गए और खूब कॉमेंट किए।

वहीं एक अन्य फोटो में वह पूल के किनारे ब्लैक बिकीनी पहने अपने बेबी बम्प को फ्लॉन्ट कर रही हैं।

बता दें कि लीजा हेडन का दो साल का बेटा भी है। वह अब दूसरी बार मां बनने जा रही हैं। लीजा ने बिजनसमैन डीनो ललवानी से साल 2016 में शादी की थी।

वहीं कुछ दिन पहले ही लीजा ने एक पोस्ट शेयर किया था, जिसमें उन्होंने हेल्दी बॉडी इमेज पर ध्यान दिलाते हुए लिखा था, ‘आज मेरी बहन मुझे जिम खींचकर ले आई क्योंकि प्रेग्नेंसी में मैं अब आलसी हो गई हूं। मैं समझती हूं कि फिट रहने से लेबर भी फिट और हेल्दी रहता है। लेकिन साथ ही इस स्टेज पर यह भी याद रखने की जरूरत है कि मैं अब और मोटी होती जाऊंगी। इस चीज को ध्यान में रखते हुए, चलो फिर शुरुआत करते हैं।’

फिल्मों की बात करें, तो लीजा साल 2016 में आईं ‘हाउसफुल 3’ और ‘ऐ दिल है मुश्किल’ में नजर आई थीं। दोनों ही फिल्मों में उनका बेहद छोटा रोल था। तब से वह फिल्मों से दूर हैं।

Source: Bollywood

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *