पतंजलि योग समिति ने आचार्य बालाकृष्णा का जन्मदिन मनाया , बांटी गई जड़ी बूटी व पौधे

 


किरंदुल। पतंजलि योग परिवार ने आचार्य बालकृष्ण का जन्मदिन 4 अगस्त को जड़ी-बूटी दिवस के रुप में मनाया।पतंजलि योग समिति भारत स्वाभिमान महिला पतंजलि किसान सेवा समिति व पतंजलि युवा भारत की दंतेवाड़ा जिला इकाई के तत्वावधान मे मंगलवार जिले के अनेक जगह आयुर्वेद की पेड़-पौधे बाँटकर आचार्य बालकृष्ण का जन्म दिन मनाया। कई जगह कार्यक्रम आयोजित कर पेड़ पौधे से आयुर्वेद का उपचार विधि बताया गया। किरंदुल पतंजलि आरोग्य केंद्र में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रुप में नगर पालिका सीएमओ एच आर गोंदे पार्षद अमृत टंडन मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान अतिथियों ने आयुर्वेदिक पौधे पर रक्षा सूत्र बांधकर रक्षा करने का संकल्प लिया।
मौके पर भारत स्वाभिमान जिला प्रभारी पारस ठाकुर महिला पतंजलि जिला प्रभारी उर्मिला साहू युवा भारत जिला प्रभारी संजीव दास संगठन महामंत्री आरोग्य केंद्र संचालक राजेश सिन्हा महामंत्री श्री मति सुमित्रा सोरी कोषाध्यक्ष बीआर साहु युवा भारत जिला सह प्रभारी नरोत्तम ध्रुव तहसील प्रभारी छबील साहु विश्वनाथ विश्वास अशोक शर्मा अनिल सिंह भदौरिया आदि मौजूद रहे।

किरंदुल से ब्यूरो चीफ अनिल सिंह भदौरिया की रिपोर्ट

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *