
किरंदुल से ब्यूरो चीफ अनिल सिंह भदौरिया की रिपोर्ट
किरंदुल: खबर तो सब कोई प्रसारित करते हैं लेकिन जब खबर का असर हो तो उस खबर की बात अलग ही होती है ऐसा ही कुछ हुआ है आरकेएम न्यूज़ की खबर के साथ जब हमारे द्वारा न्यूज़ प्रसारित करने के बाद आम जनता की मांग पर ड्रेन निर्माण कार्य का सपना साकार होता दिख रहा है।
बता दें बीते दिनों हमने लौह नगरी किरंदुल के वार्ड क्रमांक एक में बीएमसी चर्च के पास छह लाख की लागत से बन रही रिटेनिंग वॉल की खबर को प्रकाशित किया था । खबर में हमने बताया था कि किस प्रकार वार्ड वासियों की भावनाओं को ताक में रखकर निजी स्वार्थ के चलते चर्च के लिए यह वॉल बनाया जा रहा है हमारी इस खबर के प्रसारण के बाद इस पर नगर पालिका परिषद के द्वारा बीसीएम चर्च के पास ड्रेन के निर्माण कार्य का भूमि पूजन किया गया जिसके बाद मोहल्ले वासियों में खुशी साफ तौर पर देखते बन रही है।
इस मामले को लेकर नगर पालिका के उप अभियंता संतोष कुमार नेगी का कहना है कि वार्ड क्रमांक 1 जिस जगह पर अभी रिटेनिंग वॉल बन रही है वहां अब अधोसंरचना मद से ₹528000 की लागत से ट्रेन निर्माण कराई जाएगी और पुलिया के दोनों और रिटर्निंग वॉल भी बनाया जाएगा जिस का भूमि पूजन हो चुका है।
वार्ड वासियों ने इस निर्माण को लेकर आर के न्यूज़ को धन्यवाद दिया है और निर्माण कार्य का श्रेय देते हुए धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा है कि ऐसे ही समस्याओं को प्रकाशित करते हुए शासन प्रशासन तक खबर पहुंचाने का कार्य करते रहें