कोडनार में लोग खुले में शौच को मज़बूर

 

अनिल सिंह भदौरिया

किरंदुल । प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की महत्वकांक्षी योजनाओं में में से एक योजना की खुलेआम अवहेलना हो रही और जनता के प्रतिनधित्व करने वाले बेखबर है। ग्राम पंचायत कोड़ेनार शुक्ररु कैंप के निवासी आज भी खुले में शौच करने को मजबूर है जिसमें केंद्र सरकार द्वारा ग्रामीण और शहरी बीपीएल परिवारों को निशुल्क शौचालय बनाने फण्ड भी दिया जा रहा है ।

लेकिन आज दिनांक तक शुक्ररु कैंप बस्ती में किसी भी घर में शौचालय नहीं बनाया गया , यह दुर्भाग्यपूर्ण है ,ग्राम पंचायत के द्वारा सामूहिक शौचालय तो बनाया गया है लेकिन उसमें पानी की व्यवस्था नहीं होने से काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है,जिसके चलते आज भी 78 परिवार जो इस बस्ती में निवास कर रहे हैं ये सभी लोग मजबूरीवश खुले में शौच जाने को मजबूर है ।

वहीं मोहल्ले वासियों का कहना है कि आज हमारे इस बस्ती में 78 परिवार निवास कर रहे हैं लेकिन शासन द्वारा हमारे लिए शौचालय बनाने फण्ड आया किंतु ग्राम पंचायत के द्वारा सामूहिक शौचालय बनाया तो गया है लेकिन उसमें भी पानी की कोई सुविधा नहीं है और आज हम खुले में शौच जाने के लिए मजबूर है

आखिर क्यों ग्राम पंचायत कोड़ेनार के प्रतिनिधियों द्वारा शुकरु कैम्प के निवासियों के साथ सौतेला व्यवहार की जा रहा है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *