
अनिल सिंह भदौरिया
किरंदुल : सन 2018-19 में किरंदुल-बचेली मुख्य मार्ग में एनएमडीसी के सौजन्य से शॉपिंग काम्प्लेक्स का निर्माण किया गया था। इस निर्माण में व्यापक योर पर भ्रष्टाचार किया गया जिसका नतीजा आज कुछ ही वर्षो के बाद किये गए निर्माण में दरार आ गई है। काम्प्लेक्स के छत से पानी टपकने लगा है। इस बात से साफ पता चलता है कि किए गए निर्माण में भ्रष्टाचार किया गया जिसके चलते काम्प्लेक्स के निर्माण में गुणवत्ता का जरा भी ध्यान नही रखा गया और आज स्थिति सब के सामने है। इस संबंध में जब पी डब्लू डी विभाग के इंजीनियर जोसेफ थॉमस के जानकारी लेने चाही गई तो उन्होंने फ़ोन नही उठाया।