आपसी समन्वय से हितग्राहियों को ऋण सुविधा उपलब्ध करायें डीएलसीसी की बैठक सम्पन्न

दंतेवाड़ा, । डिप्टी कलेक्टर सुश्री आस्था राजपूत की अध्यक्षता में डीएलसीसी की बैठक ली गयी। समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए उन्होंने कहा कि बैंक अपने जमा अनुपात में ऋण प्रकरण स्वीकृत करें। उन्होंने कहा कि बैंकर्स स्वनिधी योजनान्तर्गत एक सप्ताह में ऋण प्रकरण स्वीकृत करें। इसी प्रकार मुद्रा के प्रकरणों में भी तेजी लायी जाये जाने के निर्देश दिये। मुद्रा के 6 हजार 1 सौ 22 प्रकरण हैं। जिसमें से 708 ही स्वीकृत हुए हैं। इसे प्राथमिकता से लें। सुश्री राजपूत ने कहा कि प्राथमिकता वाले सेक्टर में तेजी लायी जाये। विशेष तौर पर एक्सिस बैंक, पीएनबी, आरआरबी को उन्होंने इस सेक्टर में तेजी लायी जाने के निर्देश दिये। किसान क्रेडिट कार्ड की संख्या जिले में काफी कम है। 25 हजार 8 सौ के लक्ष्य के विरूद्ध 6 हजार की संख्या में ही क्रेडिट कार्ड बनाये गये हैं। जिसे बढ़ाया जाये। बैंकर्स को निर्देशित किया कि स्व-सहायता समूह के ऋण प्रकरण प्राथमिकता के आधार पर स्वीकृत करें तथा स्व-सहायता समूहों की क्रेडिट लिमिट बढ़ायें। प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम के अंतर्गत निरस्त किये गये प्रकरणों की सूक्ष्मता से जांच करे। इस संबंध में महाप्रबंधक, उद्योग एवं व्यापार केन्द्र को आवश्यक निर्देश दिया गया। बैठक में लीड बैंक मैनेजर सहित सभी बैंकर्स उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *