
किरंदुल-किसानों के जीवन में सुधार लाने के लिए राज्य सरकार सहित मंत्री व विधायक पूरा प्रयास कर रहे है आज विधायक श्रीमती देवती कर्मा ने इसी कड़ी में एक और उल्लेखनीय कार्य किया गया आपको बता दें कि कार्यालय वरिष्ठ कृषि विकास कुआकोंडा के सहयोग से, खदान प्रवाहित योजना के अंतर्गत विधायक देवती कर्मा के द्वारा उद्यानिकी रोपणी (नर्सरी) किरंदुल में कृषि यंत्र वितरण किया , जिससे कृषकों को कृषि में लाभ होगा तथा कृषकों को विकास कार्य में उन्नति होगी l साथ ही कृषि कार्य को बल भी मिलेगा l वितरण के दौरान जिला काग्रेंस अध्यक्ष अवधेश सिंह गौतम नगरपालिका अध्यक्ष मृणाल राय ,औषधि पादप बोर्ड उपाध्यक्ष छविंद्र कर्मा ,मुख्य नगरपालिक अधिकारी हूँगाराम गोन्दे जनपद पंचायत अध्यक्ष जोगी कर्मा कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष तपन दास,स्पोर्ट सेल जिलाध्यक्ष बिप्लव मल्लिक जनपद सदस्य रीतू कड़ती जनपद सीईओ अमजद जाफरी रतनी मंडावी सरपंच मीना मंडावी पी एल साहु आसिफ सिद्दीक़ी व् पार्षदगण आदि उपस्थित रहे।