
काले कृषि कानून और संसद का शीतकालीन सत्र रद्द करने के खिलाफ युवा कांग्रेस का मशाल आक्रोश रैली
*किसानों के समर्थन में दंतेवाड़ा युवा कांग्रेस की लौह नगरी बचेली में मशाल रैली
बचेली-युवा कांग्रेस छत्तीसगढ़ के प्रभारी श्री संतोष कोलकुण्डा जी, प्रदेश अध्यक्ष कोको पाढ़ी , दंतेवाड़ा जिला प्रभारी दुर्गेश राय के निर्देश अनुसार जिला अध्यक्ष विमल सलाम के नेतृत्व में केंद्र के द्वारा तीन काले कृषि कानून लाने और संसद का शीतकालीन सत्र रद्द करने के खिलाफ युवा कांग्रेस ने विरोध में मशाल रैली निकाल कर केंद्र में बैठी मोदी सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए मार्केट से जय स्तंभ चौक तक मशाल रैली निकालकर विरोध जताया एवं चौक पर ही मशाल जलाकर जमकर नारेबाजी करते हुए किसानों के सम्मान में युवक कांग्रेस मैदान में, जय जवान जय किसान का नारा लौह नगरी बचेली में गूंज उठा।
जिसमें मुख्य रूप से नगर पालिका अध्यक्ष पूजा साव, सांसद प्रतिनिधि प्रवीण राणा, प्रदेश संयोजक सलमान नवाब, जिला समन्वयक जोगराज बुरड़, रीना दुर्गा वार्ड7, फिरोज़ नवाब वार्ड13 पार्षद, सुशीला नियाल एल्डर मेन, अजय उइके जिला उपाध्यक्ष, आकाश नियाल जिला महासचिव, विक्रांत भर्ती जिला महासचिव, गगनप्रीत सिंह जिला संयोजक, अविनाश सरकार ब्लॉक अध्यक्ष, जिला महासचिव पिंटू, विजय भोगमी नगर अध्यक्ष, आयुष खोबरागड़े ब्लॉक उपाध्यक्ष, राजकुमार तेलाम नगर उपाध्यक्ष, विशाल सिंह जवाहर बाल मंच ब्लॉक संयोजक, मुकुंद ठाकुर, विकाश सिंह , एस शिबू , सुनील गईं , प्रकाश राय , दिलीप , रवि भोगामि ,सुभांकर बिस्वास , यशवंत ठाकुर, हितेश , नितेश , शिव , राकेश मंडावी , कमल बघेल , प्रशांत तिवारी , आदि , विजय पुनेन , राहुल भोगमि , रविशंकर अतामी , तिब्बिं सबू , लकी भास्कर , युवराज भास्कर , दीपक, महिला कांग्रेस, युवा कांग्रेस एवं अन्य कांग्रेस जन मौजूद थे।