एमएमडब्ल्यू किरंदुल ने महात्मा गांधी जी को दी श्रद्धांजलि

यूनियन गांधी जी के आदर्शों को अपनाते हुए मजदूर हित मे कार्य करती रहेगी- एके सिंह

राष्ट्र्पिता महात्मा गॉधी जी की पुण्यतिथि के अवसर पर लौह नगरी किरन्दुल में कार्यरत मेटल माईन्स वर्कर्स यूनियन (इंटक) द्वारा ब्लॉक कांग्रेस व इंटक के तत्वाधान में अपने कार्यालय परिसर में स्थित गॉधी जी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित उनके भावभीनी श्रद्वांजलि दी गई। उपस्थित सभी सदस्यों व नगर के लोगो द्वारा दो मिनट का मौनधारण रखा गया।

यूनियन के तदर्थ समिति के सचिव व किरन्दुल ब्लॉक कांग्रेस के अध्यक्ष एके सिंह ने कहा कि हमारी यूनियन प्रत्येक वर्ष जहॉ एक ओर महात्मा गांधी जी के जयंती हर्षोल्लास से मनाया जाता है वही दूसरी ओर गांधी जी के पुण्यतिथि पर हमारी यूनियन के सदस्यों द्वारा उनको श्रद्वांजलि अर्पित की जाती है। साथ ही कहा कि यूनियन गांधी जी के आदर्शो को अपनाते हुए मजदूरों के हित में कार्य करते आ रही है और भविष्य में भी हम गॉधी विचार धारा को अपनाते हुए कार्य करेगे। गांधी जी सत्य अंहिसा के पुजारी रहे है, उनका आदर्श हमेशा लोगों के लिए प्रेरणा श्रोत रहेगें !

इस अवसर पर एनएमडीसी किरन्दुल के उत्पादन महाप्रबंधक विनय कुमार, आर्सेलर मित्तल के श्री रामचंद्रन, यूनियन के पीएल साहू, अशोक अग्रवाल, रविश तिवारी, बाल सिंह, दिनेश साहू, बीएल ताराम, एमके मल्लाह, संतोष रात्रे, बिप्लव मालिक, पतिराम, पुष्पलता साहू, कीर्ति राणा, गायत्री साहू, बबलू सिद्दकी, रघुरामा राव, लोही दास, मनमोहन साहू, आयतु राम कश्यप, विष्णु शर्मा, देव नारायण, संदीप मिश्रा, किशनचंद ओगार, ईला पटेल, मनीष गुप्ता सहित यूनियन के सदस्य, ब्लॉक कांग्रेस व पालिका के पार्षद, सदस्य उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *