बचेली :- एनएमडीसी प्रबंधन के खिलाफ बचेली एवं किरंदुल में लंबित भर्ती प्रक्रिया को लेकर जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा रविवार को विधायक देवती कर्मा के नेतृत्व में बचेली के घड़ी चौक में एक दिवसीय धरना प्रदर्शन दिया गया इस एक दिवसीय धरना प्रदर्शन के दौरान कांग्रेसी नवरत्न कंपनी एनएमडीसी के खिलाफ जमकर बरसे और बाहरी के बजाय स्थानीय बेरोजगारों को पहले प्राथमिकता देने की मांग की आवाज को बुलंद कि कांग्रेसियों ने कहा कि 45 दिनों में भर्ती प्रक्रिया प्रारंभ करें अन्यथा आगामी दिनों में कांग्रेसी उग्र आंदोलन करेगी विधायक श्रीमती देवती कर्मा ने कहा कि एनएमडीसी में रिक्त पदों में सर्वप्रथम स्थानीय बेरोजगारों को प्राथमिकता दी जाए एनएमडीसी में 350पदों में भर्ती किया जाना है जिसमें बाहरी लोगों को भर्ती किए जाने की जानकारी मिली है जिस पर रोक लगना चाहिए उन्होंने कहा सभी वर्गों के बाहरी लोगों को लेने के बजाय यहां स्थानीय शिक्षित बेरोजगारों को पहले प्राथमिकता मिलनी चाहिए जिला कांग्रेस के जिला अध्यक्ष अवधेश सिंह गौतम ने कहा कि कांग्रेस की 3 मांगे जिसमें तत्काल भर्ती प्रक्रिया प्रारंभ करें स्थानीयो को पहले प्राथमिकता देने तथा भर्ती पूर्व प्रशिक्षण प्रमुख है इसी के साथ कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष स प्रबंधक एनएमडीसी मुख्यालय हैदराबाद के नाम बचेली एनएमडीसी के अधिशासी निदेशक ए. के. प्रजापति को ज्ञापन सौंपा एनएमडीसी अधिशासी निदेशक ने भर्ती में स्थानीय को प्राथमिकता देने का आश्वासन दिया इस दौरान वरिष्ठ कांग्रेसी के.ए. पापा चंद, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती तूलिका कर्मा ,नारायण सिंह ,रितेश जैन, विवेक देवांगन, मनीष भट्टआचार्य जी, स्वामी राजेश कश्यप, मीना मंडावी, तपन दास, नरेंद्र सोनी, किरण जयसवाल, रीना साहू, विप्लव मलिक एवं यूथ कांग्रेस के साथीगण मौजूद रहे।
